Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

Mumbai: माता-पिता बनने वाले हैं कियारा-सिद्धार्थ, क्यूट फोटो के जरिए दी खुशखबरी

बॉलीवुड सेलिब्रिटी  कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं। हाल ही में इस कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की, जिससे उनके फैंस बेहद खुश हो गए। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट में उन्होंने ये खबर शेयर की।

कियारा और सिद्धार्थ की शादी को अभी दो साल ही हुए हैं और अब दोनों माता-पिता बनने जा रहे हैं। 2023 में इस जोड़ी ने धूमधाम से शादी की थी। कपल ने 2023 में राजस्थान में रॉयल वेडिंग की थी।अब शादी के दो साल बाद कियारा और सिद्धार्थ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।