Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

न्यूयॉर्क टाइम्स की सबसे ‘स्टाइलिश’ लोगों की सूची में शामिल SRK, दिग्गजों की लिस्ट में इकलौते भारतीय

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा जारी 2025 के 67 सबसे ‘स्टाइलिश’ लोगों की सूची में जगह बनाई है। अन्य मशहूर हस्तियों में सबरीना कारपेंटर, डोएची, विवियन विल्सन, निकोल शेर्ज़िंगर, वाल्टन गोगिंस, जेनिफर लॉरेंस और कोल एस्कोला शामिल हैं।

शाहरुख को इस साल की शुरुआत में ‘मेट गाला’ में उनकी आकर्षक उपस्थिति के लिए यह पहचान मिली, जहां उन्होंने प्रसिद्ध डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किया गया परिधान पहना था।

सूची में शामिल दिग्गज अभिनेता के बारे में लिखा गया है, ‘‘अपने बेशुमार प्रशंसकों में शाहरुख के नाम से मशहूर, बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार और दुनिया के सबसे मशहूर अभिनेताओं में से एक शाहरुख मेट गाला में पहली बार मेहमान बनकर आए, जहां उन्होंने सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किया गया परिधान पहना।’’

शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘‘किंग’’ में नजर आएंगे।