Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

Shanaya Kapoor की सीरीज ‘Student of the Year: After Dark’ का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री से बढ़ेगा सस्पेंस

बॉलीवुड अभिनेत्री शनाया कपूर की आने वाली सीरीज ‘Student of the Year: After Dark’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया। इस सीरीज में स्कूल की दुनिया, छात्रों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा और एक रहस्यमयी मौत की कहानी देखने को मिलेगी। सीरीज का निर्देशन रीमा माया ने किया है और इसे धर्माटिक एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है।

जुड़वां बहनों के किरदार में दिखेंगी शनाया कपूर

सीरीज में शनाया कपूर आयशा मलिक और अदिति नाम की जुड़वां बहनों का किरदार निभा रही हैं। कहानी सेंट टेरेसा स्कूल की छात्रा आयशा की रहस्यमयी मौत से शुरू होती है। आयशा की मौत को उसकी बहन अदिति हादसा मानने से इनकार कर देती है और सच्चाई का पता लगाने के लिए स्कूल में दाखिला लेती है।

इसके बाद अदिति स्कूल की प्रतिष्ठित ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ प्रतियोगिता में हिस्सा लेती है। इस दौरान उसे पता चलता है कि उसकी बहन के सबसे करीबी लोग ही उसके सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी भी थे। कातिल तक पहुंचने के लिए अदिति को प्रतियोगिता में आगे बढ़ने के साथ-साथ कई राज से पर्दा उठाना होगा।

शनाया कपूर के लिए चुनौतीपूर्ण रहा डबल रोल

अपने किरदारों के बारे में बात करते हुए शनाया कपूर ने कहा कि आयशा और अदिति की भूमिका निभाना उनके लिए चुनौतीपूर्ण और यादगार अनुभव रहा। दोनों बहनें दिखने में एक जैसी हैं, लेकिन उनके व्यक्तित्व और फैसले एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं।

शनाया के मुताबिक, आयशा की रहस्यमयी मौत कहानी को आगे बढ़ाती है, जबकि अदिति की सच्चाई जानने की कोशिश ऐसे माहौल के राज खोलती है, जहां दिखने वाली हर चीज सच नहीं होती और करीबी रिश्तों में भी कई रहस्य छिपे होते हैं।

रीमा माया ने बताया कैसी होगी सीरीज की कहानी

निर्देशक रीमा माया ने बताया कि यह सीरीज आज के युवाओं की महत्वाकांक्षा, तनाव और सफल होने की लगातार बढ़ती चाहत को दिखाती है। कहानी में प्रतियोगिता सिर्फ एक खिताब जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक मर्डर मिस्ट्री की जांच का हिस्सा भी बन जाती है।

उन्होंने कहा कि सीरीज के किरदार युवा, महत्वाकांक्षी और अपनी कमियों के साथ सामने आते हैं। कहानी यह भी दिखाती है कि जीतने की चाहत किस तरह दोस्ती और खुद की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है। ‘Student of the Year: After Dark’ 13 नवंबर को JioHotstar पर रिलीज होगी।