Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

38 साल बाद फिल्म 'कुली' में एक साथ दिखेंगे एक्टर रजनीकांत और सत्यराज

‘बाहुबली’ स्टार सत्यराज जल्द ही सुपरस्टार रजनीकांत की अगली तमिल फिल्म ‘कुली’ में नजर आएंगे। मिस्टर भरत में एक साथ काम करने के बाद ये जोड़ी 38 साल बाद एक बार फिर लोकेश कनगराज डायरेक्टेड 'कुली' में साथ दिखाई देगी।

प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने शनिवार को अपने एक्स पेज पर इसकी जानकारी दी। ‘मुंज्या’ और ‘वेपन’ जैसी हिट फिल्मों में काम करने वाले सत्यराज ‘कुली’ में राजशेखर का किरदार निभाएंगे।

बैनर ने पोस्ट में कहा, "'कुली' की दुनिया से सत्यराज को राजशेखर के रूप में पेश किया जा रहा है। @rajinikanth @Dir_Lokesh @anirudhofficial @anbariv @girlishganges @philoedit @Dir_Chandhru @PraveenRaja_Off।"

"कुली" में एक्टर नागार्जुन, सौबिन शाहिर और श्रुति हासन भी लीड रोल में हैं। फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर देंगे। इसमें एक्शन कोरियोग्राफर जोड़ी अंबुमणि और अरिवुमणि के स्टंट होंगे। इन्हें 'अनबरीव' के नाम से जाना जाता है।