Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

भारतीय सिनेमा का भविष्य तय करेगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, म्यूजिकल इवेंट में बोले रणवीर सिंह

Dhurandhar 2: अभिनेता रणवीर सिंह ने मंगलवार शाम को प्रशंसकों की मौजूदगी में अपनी आगामी फिल्म "धुरंधर: द रिवेंज" के म्यूजिक एल्बम लॉन्च के दौरान कहा कि भारतीय सिनेमा का भविष्य उनकी इसी फिल्म से तय होगा। आदित्य धर की 2025 में आई फिल्म “धुरंधर” का सीक्वल "धुरंधर: द रिवेंज" है। पहले पार्टी ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।

इस दूसरे सीक्वल में, अभिनेता रणवीर सिंह दो अलग-अलग किरदारों जसकिरत सिंह रंगी और हमजा अली मजारी के रूप में जबरदस्त तेवर के साथ वापसी करते हैं और लयारी में अपनी धाक जमाते हैं। कहानी आगे बढ़ती है, जहां रणवीर रंगी गिरोह के भीतर रहकर एक आतंकी संगठन को खत्म करने की कोशिश करता है।

रणवीर सिंह ने स्पॉटिफाई के एक म्यूजिकल इवेंट में दर्शकों से कहा, "परसों फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज होगी और मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा- भारतीय सिनेमा का भविष्य अब 'धुरंधर: द रिवेंज' ही तय करेगा।"

उन्होंने कहा, “आपने हमारी फिल्म ‘धुरंधर’ को एक ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंचाया है और ये सब सिर्फ आपके प्यार और सम्मान की वजह से मुमकिन हुआ है। आज, दुनिया भर के सिनेमा देखने वाले सभी दर्शकों को, हमारी टीम की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद।"

“गली बॉय,” “बाजीराव मस्तानी,” “पद्मावत,” और “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” जैसी फिल्मों के लिए मशहूर, 40 साल के अभिनेता ने संगीतकार शाश्वत सचदेव के योगदान की तारीफ की। उन्होंने कहा, “हम यहां म्यूजिक एल्बम लॉन्च करने और शाश्वत सचदेव को सेलिब्रेट करने आए हैं। ये एक ऐसा टैलेंट है जिसे कोई रोक नहीं सकता, जो आग का गोला है और जिसकी ताकत बेमिसाल है। वे सचमुच बहुत कमाल का है।"

इस फिल्म में आर. माधवन ने रणनीतिक मास्टरमाइंड अजय सान्याल, अर्जुन रामपाल ने आईएसआई मेजर इकबाल और संजय दत्त ने एस.पी. चौधरी असलम के रूप में रणवीर सिंह के साथ दमदार अभिनय किया था।

ये फिल्म कंधार विमान अपहरण, 2001 संसद हमले और 26/11 मुंबई हमलों जैसी भू-राजनीतिक और आतंकी घटनाओं की पृष्ठभूमि पर आधारित गुप्त खुफिया अभियानों पर आधारित है। जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और बी62 स्टूडियोज द्वारा निर्मित "धुरंधर द रिवेंज" 19 मार्च को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित पांच भाषाओं में रिलीज होगी।