Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

राकेश रोशन ने की धुरंधर द रिवेंज की तारीफ, कहा- आदित्य धर ने उम्मीद से बढ़कर काम किया

Dhurandhar 2: फिल्ममेकर राकेश रोशन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर फिल्म निर्देशक आदित्य धर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने "धुरंधर" के साथ "फिल्ममेकिंग के एक नए दौर" की शुरुआत की है। राकेश रोशन ने बताया कि उन्होंने हाल ही में "धुरंधर: द रिवेंज" देखी। रणवीर सिंह को मुख्य भूमिका में लेकर बनी ये फिल्म गुरुवार को रिलीज हुई और रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई।

इस फिल्म में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अहम भूमिकाओं में हैं। राकेश रोशन ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्ममेकर की एक तस्वीर शेयर की और कहा कि आदित्य धर ने ऐसी फिल्म दी है जो "उम्मीद से कहीं बढ़कर" है।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "मैंने अभी-अभी आदित्य धर की ऐतिहासिक फिल्म 'धुरंधर' देखी है और ये हम सभी फिल्ममेकर्स के लिए एक सीख है कि हम सिनेमा के पुराने ढर्रे को बदलें। आदित्य ने जुनून और हिम्मत के साथ 'धुरंधर' बनाई है। उन्होंने फिल्ममेकिंग में एक नए युग की शुरुआत की है!"

उन्होंने आगे लिखा, "इसे किसी खतरे के तौर पर नहीं, बल्कि कहानी कहने और मनोरंजन की दुनिया में एक स्वस्थ और बेहद जरूरी क्रांति के तौर पर देखा जाना चाहिए। अब समय आ गया था और @adityadharfilms ने उम्मीद से भी बढ़कर काम किया है! भगवान आपका भला करे और आपको और शक्ति दे आदित्य।"

धुरंधर: द रिवेंज एक जासूसी एक्शन थ्रिलर है, जिसमें जसकीरत सिंह रंगी उर्फ हमजा अली मजारी नामक एक भारतीय एजेंट कराची के आपराधिक अंडरवर्ल्ड में गुप्त रूप से प्रवेश करता है और फिर भारत को निशाना बनाने वाले एक आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए काम करता है।