Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

15 अगस्त को रिलीज होगी 'डबल आईस्मार्ट', निर्माताओं ने किया ऐलान

फिल्म निर्माता पुरी जगन्नाध की "डबल आईस्मार्ट" 15 अगस्त को इंडीपेंडेंस डे के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने शनिवार को इसका ऐलान किया। चार्ममे कौर के बैनर पुरी कनेक्ट्स से समर्थित इस फिल्म में तेलुगु अभिनेता राम पोथिनेनी लीड रोल में हैं।

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में, एक्टर ने फिल्म की रिलीज डेट शेयर की। ये फिल्म पांच भाषाओं तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।

"डबल आईस्मार्ट" 2019 में आई साइ-फाई एक्शन फिल्म "आईस्मार्ट शंकर" का सीक्वल है। ये फिल्म एक हत्यारे के बारे में है, जो पुलिस की मदद करता है। इस हत्यारे के दिमाग में मारे गए पुलिसकर्मी की यादें समां जाती हैं।

हाल ही में विजय की तमिल हिट "लियो" में दिखाई देने वाले बॉलीवुड स्टार संजय दत्त भी "डबल आईस्मार्ट" में नजर आएंगे। मणि शर्मा ने इस फिल्म का म्यूजिक कंपोज किया है।