Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

महाराष्ट्र: बुलढाणा में बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

महाराष्ट्र के बुलढाणा में मंगलवार को प्राइवेट बस में आग लग गई। ये घटना तब हुई जब बस बारात लेकर चंद्रपुर से बुलढाणा जा रही थी। बुलढाणा में चिखली के पास शॉर्ट-सर्किट के कारण बस में आग लग गई।

आग लगने के बाद बस में बैठे यात्री जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूद पड़़े। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने बस की आग पर काबू पाया।

जब बस में आग लगी तो उस समय 48 यात्री उसमें सवार थे। घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं लगी है और सभी सुरक्षित हैं।