Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 6 सितंबर को होगी रिलीज, मेकर्स ने की घोषणा

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की "इमरजेंसी" अब छह सितंबर को स्क्रीन पर आएगी। मेकर्स ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। ये घोषणा 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के पहले दिन रनौत ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद के रूप में शपथ लेने के एक दिन बाद आई है।

पीरियड पॉलिटिकल ड्रामा की रिलीज़ में कई बार देरी हुई। पहले ये 24 नवंबर, 2023 को रिलीज़ होने वाली थी। ‘इमरजेंसी’ की मुख्य अभिनेत्री, लेखिका, निर्देशक और निर्माता रनौत ने कहा कि उन्होंने अपनी ये फिल्म बनाने के लिए विलियम शेक्सपियर के नाटक ‘द ट्रेजेडी ऑफ मैकबेथ’ से प्रेरणा ली। 

अभिनेत्री ने कहा, ‘‘मैं विलियम शेक्सपियर के ‘मैकबेथ’ से बहुत प्रेरित हूं। ‘इमरजेंसी’ का सार वो विनाश है जो महत्वाकांक्षा के नैतिक बाधाओं को तोड़ देने के बाद होता है। ये भारतीय लोकतंत्र का निस्संदेह सबसे सनसनीखेज अध्याय है और मैं छह सितंबर 2024 को दुनिया भर में इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।’