Breaking News

PM मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के क्राउन प्रिंस से बात की     |   अरविंद केजरीवाल कल मनीष सिसोदिया के घर पर होली मनाएंगे     |   कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कल ईरानी जेट विमानों को मार गिराने से पहले चेतावनी दी गई थी     |   तमिलनाडु कांग्रेस चीफ बोले- DMK के साथ गठबंधन के लिए बातचीत जारी     |   पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू, चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों में आएगा नजर     |  

सोनाक्षी की शादी के बाद Shatrughan Sinha ने तोड़ी चुप्पी

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 23 जून को संपन्न हुई. हालांकि अलग-अलग धर्मों से होने के कारण दोनों की शादी आसान नहीं थी. लेकिन दोनों अपने फैसले पर डटे रहे. सोनाक्षी द्वारा मुस्लिम एक्टर जहीर इकबाल से शादी करने से लोगों में आक्रोश भी देखा गया. लोगों ने इस शादी का विरोध भी किया और आलोचना भी की. इसमें लोगों ने सोनाक्षी के पिता और मशहूर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा को भी घेरा. हालांकि अब लोगों की ट्रोलिंग पर और बेटी की शादी को 'लव जिहाद' का नाम देने वालों पर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है.

इस दौरान दिग्गज एक्टर ने कहा, ''आनंद बख्शी साहब ने ऐसे प्रोफेशनल विरोध करने वालों के बारे में लिखा है, 'कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना. इसमें मैं जोड़ना चाहूंगा, 'कहने वाले अगर बेकार, बेकार-काज के हो तो कहना ही काम बन जाता है.'' उन्होंने आगे कहा कि, ''मेरी बेटी ने कुछ भी गैरकानूनी या असंवैधानिक नहीं किया है.''