फिल्म चंदू चैंपियन अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर को अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) के लिए नामित होने पर बधाई दी है। 1972 के हीडलबर्ग पैरालंपिक की 50 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी स्पर्धा में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। एथलीट मुरलीकांत के जीवन पर आधारित इस बायोपिक में कार्तिक ने उनके किरदार को बखूबी ढंग से निभाया। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया था।
कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर पेटकर की तस्वीर और फिल्म के पोस्टर के साथ पोस्ट में कहा, "श्री मुरलीकांत पेटकर जी को बहुत-बहुत बधाई। हमारी फिल्म, #चंदूचैंपियन, आपके अर्जुन पुरस्कार के लिए लड़ने के सीन से शुरू होती है और अब आपको देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान मिलते हुए इसकी यात्रा पूरी होती है। आपकी जीत निजी लगती है सर।"
उन्होंने कहा, "असली चैंपियन को बधाई! इस भावना को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। आखिरकार आपको अपना हक मिल गया और हम सभी को आप पर गर्व है।" मुरलीकांत पेटकर को 16 दूसरे पैरा-एथलीटों के साथ अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया था। उन्हें पहले 2018 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
मुरलीकांत पेटकर, मूल रूप से भारतीय सेना में मुक्केबाज थे और 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अपने पैर खोने के बाद उन्होंने तैराकी करना शुरू कर दिया। उनकी अविश्वसनीय यात्रा के कारण 1972 में जर्मनी के हीडलबर्ग में पैरालंपिक में फ्रीस्टाइल तैराकी में भारत को पहला पदक मिला। साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और कबीर खान फिल्म्स निर्मित "चंदू चैंपियन" जून 2024 में रिलीज हुई थी। फिल्म में विजय राज, भुवन अरोड़ा और राजपाल यादव भी अहम भूमिकाओं में थे।
अर्जुन पुरस्कार के लिए असली ‘चंदू चैंपियन’ के नाम का ऐलान, कार्तिक आर्यन ने दी बधाई
You may also like
अहान शेट्टी की नई फिल्म 'Sanki' की शूटिंग 30 अक्टूबर से भोपाल में होगी शुरू, 2027 में होगी रिलीज.
कैप्टन अमेरिका और डॉक्टर डूम' ने दिया दीवाली का तोहफा, इंडिया में बदली Avengers Doomsday की रिलीज डेट.
Shanaya Kapoor की सीरीज ‘Student of the Year: After Dark’ का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री से बढ़ेगा सस्पेंस.
सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरन’ रिलीज, पंकज चौहान ने किया निर्माण.