Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

Keerthy Suresh के घर भी बजी शहनाई, ब्वॉयफ्रेंड संग एक्ट्रेस ने रचाई शादी

साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेसेज में अभिनेत्री कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) का नाम भी जरूर शामिल होता है। अपने प्री वेडिंग फंक्शन को लेकर बेबी जॉन (Baby John)अभिनेत्री मौजूदा समय में लाइमलाइट में बनी हैं। इस बीच उन्होंने अपने जीवन की नई पारी शुरू कर ली है और लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड एंथनी थाटिल संग शादी रचा ली है। 

सोशल मीडिया पर कीर्ति ने अपनी शादी की लेटेस्ट फोटोज का शेयर किया है। जिनमें दुल्हन के लिबास में अभिनेत्री बला की खूबसूरत लग रही हैं। आइए एक नजर कीर्ति सुरेश और एंथनी थाटिल की वेडिंग (Keerthy Suresh Wedding Photos) की लेटेस्ट फोटोज पर डालते हैं। 

कुछ दिन पहले कीर्ति सुरेश ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्री वेडिंग फंक्शन की झलक दिखाई थी। जिससे ये अंदाजा लग गया था कि जल्द वही शादी रचाने वाली हैं और अब गुरुवार 12 दिसंबर को उन्होंने एंथनी थाटिल को हमेशा-हमेशा के लिए अपना लाइफ पार्टनर बना लिया है।

कीर्ति ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटोज में दुल्हन के लुक में कीर्ति सुरेश किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। इनकी शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाज के साथ हुई है।

शादी के बाद कीर्ति सुरेश की अगली फिल्म बेबी जॉन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी में उनके साथ अभिनेता वरुण धवन लीड रोल में दिखेंगे। बेबी जॉन का शानदार ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज हो गया है, जिसे फैंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। बता दें कि क्रिसमस के अवसर पर 25 दिसबंर को निर्देशक कलिश की बेबी जॉन दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज होगी।