Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

'अगर मेरा शरीर इजाजत देगा तो मैं काम करूंगी', अभिनेत्री हिना खान

तीसरे चरण के स्तन कैंसर से जूझ रहीं अभिनेत्री हिना खान ने बताया कि 2024 और 2025 के बीच का फर्क बस इतना है कि वे बहुत मजबूत और साहसी बन गईं हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'कसौटी जिंदगी 2' जैसे टीवी शो के लिए मशहूर 37 साल की अभिनेत्री ने कहा कि बीमारी से जूझने के दौरान उन्होंने काम को नॉर्मेलाइस करने की कोशिश की और जब उनका इलाज चल रहा था तब वे शूट कर रहीं थीं।

जुलाई 2024 में हिना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट पर अपने कैंसर के बारे में जानकारी दी थी। पोस्ट में उन्होंने अपने चाहने वालों को भरोसा दिया कि वे अच्छा कर रही हैं और उनका इलाज शुरू हो गया है। हिना खान ने कहा कि उनके पास सोशल मीडिया पर अपने फैन से मिले प्यार और सपोर्ट को जाहिर करने के लिए उनके पास कोई शब्द नहीं है।

हिना खान शो 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 8' और 'बिग बॉस 11' में भी दिखाई दे चुकी हैं। वे जल्द ही वेब सीरीज 'गृह लक्ष्मी' में नजर आने वाली हैं।

बेतालगढ़ के काल्पनिक शहर में बनी कहानी एक सीधी-साधी गृहिणी लक्ष्मी (हिना खान के किरदार का नाम) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पुलिस के पीछा करने के दौरान चरस के ढेर पर ठोकर खाती है और ड्रग माफिया में बदल जाती है। इसका प्रीमियर एपिक ऑन पर 16 जनवरी को होगा। सात-एपिसोड की सीरीज रुमान किदवई की निर्देशित और कौशिक इजारदा निर्मित है।