Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

मणिरत्नम को 'पोन्नियिन सेलवन' के लिए मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, बोले- ये एक सम्मान की बात है

मणिरत्नम ने अपनी फिल्म "पोन्नियिन सेलवन: आई" के लिए बेस्ट तमिल फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। मणिरत्नम ने कहा,  "मुझे अच्छा लग रहा है? ये एक सम्मान की बात है। भारत के राष्ट्रपति से इसे हासिल करना। मैं इसके बारे में बहुत खुश हूं।" 

मणिरत्नम का ये पहला अवॉर्ड नहीं है। अब तक वे सात पुरस्कार जीत चुके हैं। उन्हें "मौना रागम" (1986) के लिए बेस्ट रिजनल फिल्म, "गीतांजलि" (1989) के लिए बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट और "रोजा" (1992) के लिए नेशनल इंटीग्रेशन पर बेस्ट फिल्म का पुरस्कार भी मिला है।

रत्नम ने सिंगर ए. आर. रहमान की भी तारीफ की और कहा, "मुझे लगता है कि उनके (ए. आर. रहमान) पास कई हैं और मुझे लगता है कि ये आश्चर्यजनक है कि वो पहले वाले से दूर रहते हैं, जिससे पता चलता है कि उन्हें पहचाना जाता है और उनकी तारीफ की जा रही है। ये शानदार है।"