Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

'फिल्म का सस्पेंस लीक न करें', 'धुरंधर' के निर्देशक आदित्य धर ने प्रशंसकों से की खास गुजारिश

Dhurandhar 2: फिल्म निर्देशक आदित्य धर ने "धुरंधर: द रिवेंज" के लिए दर्शकों से बुधवार को एक खास गुजारिश की। उन्होंने प्रशंसकों से फिल्म का सस्पेंस लीक न करने के लिए कहा। धर ने फिल्म के पहले भाग के लिए मिली तारीफ को "किसी भी फिल्म निर्माता के लिए सबसे खास उपहार" बताया।

रणवीर सिंह अभिनीत इस फिल्म के दूसरे भाग की शुरुआत बुधवार को शाम 5:30 बजे से देशभर के कई सिनेमाघरों में आयोजित प्रिव्यू शोज के साथ हो रही है। फिल्म 19 मार्च गुरुवार को सिनेमाघरों में आधिकारिक तौर पर रिलीज होगी।

फिल्म के लेखक, निर्देशक और सह-निर्माता धर ने 'एक्स' पर लिखा कि ये फिल्म बड़े पर्दे पर देखने के लिए बनी है। उन्होंने कहा, "मेरी आपसे एक गुजारिश है कृपया स्पॉइलर साझा न करें! हर प्रशंसक को बिना किसी जानकारी के, लेकिन उत्सुकता के साथ फिल्म देखने आने दें और अपनी निजी भावनाओं के साथ बाहर जाने दें। आपने 'धुरंधर' को ये मुकाम दिया है। अब मैं आप पर भरोसा करता हूं कि आप इसे भविष्य में भी सुरक्षित रखेंगे।"

जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और बी62 स्टूडियोज द्वारा निर्मित, "धुरंधर द रिवेंज" पांच भाषाओं- हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।