Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

दिशा पाटनी को पसंद है जापानी एनीमे, कहा- कोरियाई कंटेंट बॉलीवुड से बहुत कुछ उधार लेती है

दिशा पाटनी "कांगुवा" के साथ तमिल सिनेमा में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने जापानी एनीमे और कोरियाई संस्कृति के प्रति अपने प्यार के बारे में खुलकर बात की है। जो कोई भी सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को फॉलो करता है, उसने अक्सर उन्हें वीकेंड पर एनीमे (फिल्म और टेलीविजन एनीमेशन की जापानी शैली) देखने और कोरियाई पॉप बैंड ई.एक्स.ओ के काई के गानों पर वर्कआउट करते हुए देखा होगा।

हालांकि एनीमे में "इमोनशनल कनेक्शन" उन्हें आकर्षित करता है। पाटनी का मानना ​​है कि दक्षिण कोरिया से आने वाले कंटेंट बॉलीवुड से बहुत प्रेरित होते हैं।

हाल ही में सुपरहिट तेलुगू फिल्म "कल्कि 2898 एडी" में अहम भूमिका निभाने वाली दिशा पाटनी ने कहा कि वो अक्सर जितना सोचती हैं, उससे "कम काम" कर पाती हैं। सूर्या और बॉबी देओल की मूवी "कांगुवा" 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।