Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

BB 18: घर के अंदर जारी है कंटेस्टेंट का वार-पलटवार, एलिस-ईशा ने करणवीर को बताया 'फॉक्स'

रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 18 में ड्रामा जारी है। कंटेस्टेंट एलिस कौशिक और ईशा सिंह को साथी कंटेस्टेंट करणवीर मेहरा के बारे में कमेंट करते देखा गया। एलिस और ईशा, करणवीर को फॉक्स करार दिया जिसका मतलब है कि वो शातिर और चालाक है। एलिस कौशिक और ईशा सिंह ने बिग बॉस 18 में करणवीर मेहरा की स्ट्रैटजी को लेकर भी सवाल उठाया। उनके मुताबिक करणवीर घर के किसी भी सदस्य से जुड़े नहीं हैं।

ईशा के मुताबिक इस बात का असर किसी न किसी दिन करणवीर पर पड़ेगा। एलिस ने कहा कि करणवीर का अलग स्वभाव आखिरकार बिग बॉस 18 में बने रहने की उनकी संभावनाओं को नुकसान पहुंचा सकता है। बिग बॉस सीजन18 उतार-चढ़ाव से भरा हुआ है और इस लेटेस्ट डेवलपमेंट ने आग में घी डालने का काम किया है।

बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट में चाहत पांडे, विवियन डीसेना, शहजादा धामी, शिल्पा शिरोडकर, ईशा सिंह, रजत दलाल, एलिस कौशिक, तजिंदर बग्गा, श्रुतिका अर्जुन, नायरा बनर्जी, चुम दरंग, करण वीर मेहरा, मुस्कान बामने, अरफीन खान, हेमा शर्मा शामिल हैं। बिग बॉस 18 को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। ये रियलिटी शो कलर्स टीवी पर टेलिकास्ट होता है। साथ ही ये जियोसिनेमा पर स्ट्रीम होता है।