Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

अभिनेता अक्षय कुमार ने अभिनेता चक नॉरिस के लिए किया भावुक पोस्ट

Mumbai: अभिनेता अक्षय कुमार ने दिवंगत अमेरिकी मार्शल आर्टिस्ट और अभिनेता चक नॉरिस को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा, “मैं उस प्रेरणा के लिए आभारी हूं, जिसने मेरे व्यक्तित्व के एक हिस्से को आकार दिया।”

“वॉकर, टेक्सास रेंजर” सीरीज में कॉर्डेल वॉकर की भूमिका के लिए मशहूर नॉरिस का गुरुवार को 86 साल की उम्र में निधन हो गया।

फिल्मों में आने से पहले अपने करियर की शुरुआत एक मार्शल आर्ट्स टीचर के तौर पर करने वाले अक्षय कुमार ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट किया।

दिवंगत अभिनेता की तस्वीर के साथ अक्षय ने लिखा कि उन्हें स्क्रीन पर देखना सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि एक सीख भी थी।

उन्होंने लिखा, “एक मार्शल आर्टिस्ट के तौर पर बड़े होते हुए, चक नॉरिस को ‘वे ऑफ द ड्रैगन’, ‘मिसिंग इन एक्शन’ और कई दूसरी फिल्मों में देखना सिर्फ मनोरंजन नहीं था, ये एक सीख थी।उनका अनुशासन, उनकी ताकत और स्क्रीन पर उनका वो सहज नियंत्रण मेरे साथ हमेशा रहा। उस प्रेरणा के लिए मैं शुक्रगुजार हूं, जिसने मेरे व्यक्तित्व के एक हिस्से को आकार दिया।”