Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

49 साल के हुए अभिषेक बच्चन, कैसा रहा उनका पूरा करियर

एक्टर अभिषेक बच्चन को 49वें जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता और मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने खास तस्वीर के साथ शुभकामनाएं दीं. सोशल मीडिया पर नवजात अभिषेक (1976) की तस्वीर के साथ बिग बी ने कहा कि समय तेजी से आगे निकल गया.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की. तस्वीर में अमिताभ मैटरनिटी वार्ड में नवजात अभिषेक के पास खड़े नजर आए, जहां उनके साथ स्टाफ नजर आ रहा है.

अमिताभ बच्चन हुए इमोशनल

मोनोक्रॉम तस्वीर के साथ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, " अभिषेक 49 वर्ष के हो गए और अब नए साल में प्रवेश कर रहे हैं. 5 फरवरी 1976 का वो दिन था... समय तेजी से बीत गया!" उन्होंने आगे लिखा, ‘कभी-कभी मन को उत्तेजित करने और जो कहा जाना चाहिए, उसे व्यक्त करने की इच्छा होती है. मगर दुनिया भर में फैले सूचना ब्यूरो जरूरी नहीं कि आपकी लिखित भावनाओं को समझें, जिससे यह विकृत हो जाती है.

अभिषेक ने साल 2000 में करीना कपूर खान के साथ फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से बतौर लीड एक्टर करियर की शुरुआत की थी. अभिषेक के करियर का शुरुआती दौर कई असफल फिल्मों से भरा रहा. साल 2004 की ब्लॉकबस्टर ‘धूम’ में नजर आए. इसके बाद उन्होंने ‘युवा’, ‘सरकार’, ‘कभी अलविदा ना कहना’, ‘बंटी और बबली’ और ‘गुरु’ जैसी फिल्मों में शानदार काम किया और उन्हें दर्शकों से प्रशंसा मिली. अभिषेक ‘दस’, ‘दोस्ताना’, ‘बोल बच्चन’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’, ‘हाउसफुल 3’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए थे.