Breaking News

बांग्लादेश में खसरे का भयंकर प्रकोप, संदिग्ध और पुष्ट मौतों का आंकड़ा 500 के पार     |   PM मोदी ने चीन के कोयला खदान धमाके में हुई मौतों पर शोक जताया     |   हम चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द से जल्द खुले: मार्को रुबियो     |   पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ईरान से रवाना     |   UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |  

दिल्ली में बारिश के बीच ऑटो पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचा ड्राइवर

दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में टीबी अस्पताल के पास शुक्रवार को बारिश के बाच एक पेड़ ऑटो पर गिर गया। गनीमत रही कि ऑटोरिक्शा चालक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने कहा कि पेड़ को हटाने का काम जारी है।

इस बीच, ईस्ट ऑफ कैलाश में राजा धीरेन सेन मार्ग पर नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल के पास एक और पेड़ गिरने से कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम हो गया। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को पूरे दिन लगातार बारिश हुई, जिसने पिछले 15 सालों में दिसंबर में हुई बारिश का रिकॉड तोड़ दिया।

राजधानी में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की खबरें आईं। दिल्ली नगर निगम और लोक निर्माण विभाग को बारिश के चलते 10 और पेड़ों के गिरने की पांच शिकायतें मिलीं हैं।