Breaking News

दिल्ली: घायलों से मिलने एम्स अस्पताल पहुंचीं रेखा गुप्ता     |   सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने घायलों को दिए 5-5 लाख के चेक, इलाज का खर्च उठाएगी सरकार     |   बिहार बाढ़ पर मीसा भारती ने ललन सिंह को घेरा, NDA सरकार की तैयारियों पर उठाए सवाल     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |  

पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, नेता तजिंदर सिंह बिट्टू BJP में शामिल

New Delhi: पंजाब कांग्रेस के नेता और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी सचिव तजिंदर सिंह बिट्टू शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गए। दिल्ली में मौजूद पार्टी के मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के सामने तेजिंदर ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। उनकी जॉइनिंग विनोद तावड़े ने करवाई।

कांग्रेस नेता का केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बीजेपी में स्वागत किया। अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल की सराहना की और कहा कि विकास मॉडल के कारण ही अलग-अलग राजनैतिक दलों के नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।

बीजेपी ज्वाइन करने के बाद बिट्टू ने कहा, "जब मैंने बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया, तो मैं भावुक हो गया क्योंकि मैं पिछले 35 सालों से कांग्रेस के साथ था, लेकिन आज पंजाब की भलाई के लिए मैं बीजेपी में शामिल हुआ हूं। पंजाब के विकास के लिए केंद्र सरकार के साथ तालमेल बिठाना जरूरी है।" पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर एक जून को वोटिंग होगी।