Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

मारपीट मामले में स्वाति मालीवाल का ट्वीट, 'राजनीतिक हिटमैन' खुद को बचाने की कर रहा कोशिश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर की फुटेज सामने आने के बाद एएपी सांसद स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार को कहा कि 'राजनीतिक हिटमैन' खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है। 52 सेकंड के वीडियो में मालीवाल मुख्यमंत्री आवास पर सुरक्षा कर्मचारियों से बहस करती नजर आ रही हैं।

सोमवार को मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार ने मालीवाल पर कथित तौर पर हमला किया था। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को मामले में एफआईआर दर्ज की और कुमार को आरोपित बनाया।

मालीवाल ने बिना किसी का नाम लिए एक्स पर पोस्ट में कहा, ''हर बार की तरह इस बार भी इस राजनीतिक हिटमैन ने खुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं।'' कथित वीडियो में मालीवाल को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्होंने पीसीआर को फोन किया है और पुलिस कर्मियों के आने तक इंतजार करेंगी।