Breaking News

ज्वालामुखी फटने से 2 दिन बंद रहे जकार्ता के एयरपोर्ट, अब उड़ानें बहाल     |   राम मंदिर के नए CEO जितेंद्र मिश्रा आज संभालेंगे कार्यभार, पहले करेंगे रामलला के दर्शन     |   झारखंड CGL पेपर लीक मामले में बड़ी गिरफ्तारी, CID की टीम ने पटना से राजन को दबोचा     |   तेलंगाना: KTR और हरीश राव समेत BRS नेताओं पर FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का आरोप     |   हरियाणा: झज्जर में KMP एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 2 श्रद्धालुओं की मौत, 24 से ज्यादा घायल     |  

सेना आतंकियों को देगी मुंहतोड़ जवाब, पीएम मोदी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पिछले कुछ दिनों में हुए आतंकी हमलों के बाद जम्मू-कश्मीर में स्थिति पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में एनएसए और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में पीएम को केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा संबंधी स्थिति की पूरी जानकारी दी गई। उन्हें आतंकवाद को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदम की भी जानकारी दी गई। 

पीएम ने गृह मंत्री अमित शाह से बात की और सुरक्षा बलों की तैनाती और आतंकवाद विरोधी अभियानों पर चर्चा की। पीएम ने जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा से भी बात की और स्थिति का जायजा लिया।

दो दिनों में चार आतंकी हमलों के मद्देनजर, जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक आर. आर. स्वैन ने पाकिस्तान शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।