Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

विपक्ष अपना मानसिक संतुलन खो चुका है, उप-राष्ट्रपति की मिमिक्री पर बोले अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान की आलोचना की, जिसमें उन्होंने उप-राष्ट्रपति की मिमिक्री को सामान्य घटना बताया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राज्य विधानसभा चुनावों में हार के बाद विपक्ष हताश है और अपना मानसिक संतुलन खो चुका है, इसलिए वे भारत के उप-राष्ट्रपति का अपमान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "हम एनडीए के सांसद संवैधानिक पदों का सम्मान करते हैं। खुद पीएम मोदी जी ने, राष्ट्रपति जी ने, लोकसभा स्वीकर जी ने उप-राष्ट्रपति जी से बात करके, इस कृत्य की निंदा की, खेद भी प्रकट किया। लेकिन दुर्भाग्य ये है कि जब ममता बनर्जी जी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा इसको सामान्य रूप से लेना चाहिए। 

उन्होंने ये भी कहा कि अगर राहुल गांधी ने इस कृत्य का वीडियो नहीं बनाया होता तो इसे इतना तूल नहीं दिया जाता। राजनीति के स्तर की कल्पना करें। इससे ये भी पता चलता है कि विपक्ष अपना मानसिक संतुलन खो चुका है। क्या विपक्ष राज्य विधानसभा चुनावों में अपनी हार के बाद निराश है।"