Breaking News

दिल्ली: महिलाओं को रक्षाबंधन पर मिलेंगे ₹2500, लक्ष्मी योजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली के ITO में जलभराव की वजह से भारी ट्रैफिक जाम     |   भूकंप के बाद जापान के एक शॉपिंग मॉल में एक के बाद एक धमाके     |   लोकसभा की कार्यवाही आज रात 10 बजे तक चलेगी     |   प्रधानमंत्री को कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलना होगा: लोकसभा में बोलीं प्रियंका गांधी     |  

एनजीटी ने प्रदूषण को लेकर दिल्ली पुलिस के चीफ और ट्रैफिक कमिश्नर को नोटिस जारी किया

एनजीटी ने दिल्ली पुलिस के प्रमुख और ट्रैफिक मैनेजमेंट के स्पेशल कमिश्नर को नोटिस जारी किया है। एनजीटी ने इसमें अधिकारी से वाहनों की आवाजाही और पार्किंग की वजह से होने वाले वायु प्रदूषण को कम करने के लिए उठाए गए कदम के बारे में जवाब मांगा है।

नोटिस में ये भी कहा गया है कि ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीपीएपी) के अलग-अलग फेज को सही ढंग से लागू किया जाना चाहिए। इसमें ट्रांसपेरेंसी रहनी चाहिए।

एनजीटी दिल्ली-एनसीआर में हवा की क्वालिटी में लगातार हो रही गिरावट के मुद्दे पर सुनवाई कर रहा था। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार की तरफ से
ग्रैप के अलग-अलग फेज को लागू किया गया है।

एनजीटी ने कहा कि वाहनों से होने वाला प्रदूषण दिल्ली-एनसीआर में हवा खराब होने का अहम कारण है। ट्रैफिक और पार्किंग इश्यू को खत्म करना, पुराने वाहनों पर रोक लगाना पुलिस की जिम्मेदारी है।