Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

दिल्ली कैबिनेट में एएपी विधायक मुकेश अहलावत शामिल, 21 सितंबर को लेंगे शपथ

New Delhi: आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को कहा कि पार्टी विधायक मुकेश अहलावत आतिशी की अध्यक्षता वाली दिल्ली कैबिनेट में नया चेहरा होंगे, जो 21 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और चार मंत्री बरकरार रहेंगे। मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी और उनका नया मंत्रिमंडल एक ही दिन पद की शपथ लेंगे। एएपी ने कहा कि कैबिनेट में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन मंत्री पद पर बरकरार रहेंगे। सातवें सदस्य के नाम की घोषणा अभी नहीं की गई है।

मुकेश अहलावत ने कहा कि सभी को इस बात का दुख है कि अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में पार्टी अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी पर वोट मांगेगी। एएपी ने बताया कि मुकेश, सामाजिक न्याय मंत्री राजकुमार आनंद की जगह लेंगे।अहलावत दिल्ली की सुल्तानपुर माजरा सीट से विधायक हैं। वे आम आदमी पार्टी का दलित चेहरा हैं।

दिल्ली सरकार की कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत सात सदस्य हैं। नए मुख्यमंत्री और नए सदस्यों का कार्यकाल छोटा होगा, क्योंकि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल फरवरी 2025 तक है। अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री चुना गया। इसी दिन केजरीवाल ने अपना इस्तीफा दिया था।