Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

Delhi: पूर्व केंद्रीय मंत्री नटवर सिंह पंचतत्व में विलीन, कई नेताओं ने दी अंतिम विदाई

पूर्व विदेश मंत्री के. नटवर सिंह सोमवार को यहां पंचतत्व में विलीन हो गए। विदेश मंत्री एस. जयशंकर समेत कई नेताओं ने उन्हें अंतिम विदाई दी। नटवर सिंह का लंबी बीमारी के बाद शनिवार रात को निधन हो गया था। वो 93 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में बारिश के बीच लोधी शव दाहगृह में दोपहर को किया गया। 

नटवर सिंह के परिवार के सदस्यों, मित्रों और समर्थकों के अलावा विदेश मंत्री जयशंकर, केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, नेशनल कांफ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला, कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए शवदाहगृह पहुंचे।

सिंह को मुखाग्नि दिए जाने से पहले जयशंकर ने भी उनकी चिता पर सम्मान स्वरूप एक लकड़ी रखी। अंतिम संस्कार में शामिल हुए एक पारिवारिक मित्र ने कहा, ‘‘कई नेता नटवर साहब को श्रद्धांजलि देने के लिए आएं।’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह ने दिल्ली के समीप गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली थी जहां उन्हें कुछ सप्ताह पहले भर्ती कराया गया था।