Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

सेना के आर एंड आर अस्पताल में और बढ़ेंगी सुविधाएं

दिल्ली में आर्मी के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने अपने बुनियादी ढांचे का विस्तार करने का फैसला किया है। आर एंड आर हॉस्पिटल एक दो साल में अपने कैंपस में ऑन्कोलॉजी, ऑप्थेल्मोलॉजी यानी नेत्र विज्ञान, आर्थोपेडिक और ऑर्थोप्लास्टी के तीन नए सेंटर खोलने की बात कह रहा है।

डॉक्टरों के मुताबिक तीन नए सेंटर खुलने से अस्पताल में मरीजों के लिए और सुविधाएं बढ़ जाएंगी।

फिलहाल अस्पताल में ऑर्गन ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी समेत कई बीमारियों का इलाज अच्छे से की जाने की सुविधा है। 

एएचआरआर ने हाल ही में स्किन बैंक खोलने का भी ऐलान किया है। सेना के किसी भी अस्पताल में ये सुविधा पहली बार मिलेगी। इस अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीज़ यहां मिली सुविधाओं की तारीफ करते हैं।

256 एकड़ में फैला ये अस्पताल सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं का सबसे बेहतरीन अस्पताल है। अस्पताल में तकरीबन 300 डॉक्टर, 300 नर्सिंग स्टाफ और लगभग एक हजार आउटसोर्स किया हुआ पैरामेडिकल स्टाफ काम करता है।