Breaking News

केरलम में आज से भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी     |   राज्यसभा में आज पेश होगा एंटी पेपर लीक बिल 2026, कल लोकसभा से हुआ था पास     |   कांवड़ यात्रा शुरू, हरिद्वार से पश्चिमी यूपी तक हाई अलर्ट     |   सावन के पहले दिन उज्जैन में महाकाल की विशेष भस्म आरती संपन्न, उमड़ा आस्था का सैलाब     |   उपचुनाव: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर सीट पर आज मतदान     |  

सीएम केजारीवाल का जेल जाना तय, ईडी ने कोर्ट में अंतरिम जमानत याचिका का किया विरोध

New Delhi: प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को एक्साइज पॉलिसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से दायर अंतरिम जमानत याचिका का विरोध किया।  जांच एजेंसी ने स्पेशल जज कावेरी बावेजा के समक्ष दावा किया कि सीएम केजरीवाल ने तथ्यों को छुपाया है और उन्होंने अपनी हेल्थ को लेकर गलत बयान दिए हैं। 

ईडी की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि सीएम केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा था कि वे दो जून को सरेंडर करने जा रहे हैं। कोर्ट आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा था। अरविंद केजरीवाल ने याचिका में स्वास्थ्य का हवाला देते हुए एक हफ्ते अंतरिम जमानत बढ़ाने की मांग की थी।