Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

दिल्ली के 72 रेस्टोरेंट में वोट पर 'लोकतंत्र छूट' का ऐलान

दिल्ली के करीब 72 रेस्टोरेंट अपने मेन्यू में 10 से 20 फीसदी तक छूट देंगे। 'लोकतंत्र छूट' उन लोगों को दी जाएगी, जो अमिट स्याही लगी अपनी उंगली दिखाएंगे। होटलों की ये कोशिश लोगों को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि वोटिंग के दिन अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहेगा। येलो अलर्ट के बावजूद होटल मालिकों ने लोगों से बाहर निकलने और वोट देने की अपील की है।

चुनाव के छठे दौर में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीट पर वोट डाले जाएंगे। इनमें दिल्ली की सभी सात सीट शामिल हैं।