Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सुंदर नगरी में नए स्कूल का उद्घाटन किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने गुरुवार को दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में नए स्कूल का उद्घाटन किया। इस मौके पर आतिशी ने कहा, "आज F1F2 ब्लॉक में 131 कमरों के एक नए स्कूल का उद्घाटन किया गया है। यहां पर दोे शिफ्ट में बच्चे पढ़ेंगे। सुंदरनगरी, नंदनगरी, मंडोली, हर्ष विहार और मंडोली एक्सटेंशन से लगभग 7000 छात्र यहां पढ़ने आएंगे।

उत्तर-पूर्व दिल्ली हमारे शहर का सबसे घनी आबादी वाला क्षेत्र है। जब 2015 में यहां हमारी सरकार बनी और अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने, तो उस समय एक क्लास में 150 छात्र पढ़ते थे।इतने प्रयास के बाद भी इस इलाके में 60 बच्चे क्लासरूम में पढ़ रहे हैं। लेकिन अब इस स्कूल के बनने के बाद छात्रों पर क्लासरूम का दबाव कम हो जाएगा।"