केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में लगातार तीसरे दिन वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में रहने के साथ चौथे दिन भी यही स्थिति बनी हुई है। गुरुवार को सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 277 रहा। प्रदूषण के स्तर पर अंकुश लगाने के लिए दिल्ली की सड़कों पर पानी का छिड़काव करते देखा गया।
अगर किसी इलाके का एक्यूआई जीरो से 50 के बीच है तो एक्यूआई ‘अच्छा’ माना जाता है, 51 से 100 एक्यूआई होने पर ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’माना जाता है, अगर किसी जगह का एक्यूआई 201 से 300 के बीच हो तो उस इलाके का एक्यूआई ‘खराब’ माना जाता है. अगर एक्यूआई 301 से 400 के बीच हो तो ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर माना जाता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। वहीं ह्यूमिडिटी 91 फीसदी दर्ज की गई। शहर में आसमान साफ रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
दिल्ली: कई जगहों की एयर क्वालिटी बहुत खराब
You may also like
दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमारत गिरने से 2 की मौत, ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज.
दिल्ली में प्रदूषण ने तोड़े रिकॉर्ड, AQI 605 पहुंचा, कई इलाकों में हवा बेहद जहरीली.
दिल्ली प्रदूषण पर CM रेखा गुप्ता का पंजाब सरकार पर निशाना, बोलीं- कुछ राज्य जानबूझकर करा रहे पराली जलाने की घटनाएं.
दिवाली से पहले दिल्ली के सदर बाजार में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा के लिए FRS वैन और वॉच टावर तैनात.