Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

बीजेपी ने जारी किया 'दो कैदी' वाला पोस्टर, सलाखों के पीछे संजय सिंह, मनीष सिसोदिया की तस्वीर

दिल्ली: आप के कद्दावर नेताओं में एक संजय सिंह की बुधवार को गिरफ्तारी के बाद आप और बीजेपी के बीच टकराव तेज हो गया है। बीजेपी ने गुरुवार को एक पोस्टर जारी किया। पोस्टर में संजय सिंह और मनीष सिसोदिया को सलाखों के पीछे दिखाया गया है। पोस्टर पर दो कैदी लिखा हुआ है।

बीजोपी और आप के बीच पहले भी पोस्टर वॉर हो चुका है। ईडी ने संजय सिंह को बुधवार को गिरफ्तार किया था। गुरुवार को उन्हें राउज एवेन्यू में ईडी की कोर्ट में पेश किया जा रहा है। ईडी कोर्ट से उन्हें रिमांड में लेने की की मांग करेगी।