Breaking News

ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |   दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन     |   ईरान में पेट्रोल हुआ महंगा, ज्यादा खपत करने वालों के लिए बढ़ाई गई कीमत     |   मियामी में ऐमेजॉन कार्गो विमान हादसे की जांच तेज, 5 लोगों की हुई थी मौत     |   यूपी सरकार की तैयारी, ग्रेटर नोएडा से गंगा एक्सप्रेसवे तक 30 मिनट में पहुंचेंगे     |  

हम राजधानी की सातों लोकसभा सीट जीतेंगे: वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। दिल्ली की जनता ने भरपूर आशीर्वाद माननीय प्रधानमंत्री जी को दिया है और निसंदेह वो परिणाम में आपको दिखाई देगा।"

आगे उन्होंने कहा, "कल मतगणना का दिन है। दिल्ली की सातों लोकसभा की मतगणना होगी। तो हमने सातों लोकसभा पर अपनी वर्कशॉप तैयार की है काउंटिंग एजेंट्स की और हमारे सभी साथी जितने भी आए हुए हैं उनको हम तैयार कर रहे हैं, बता रहे हैं कि क्या-क्या आपको काउंटिंग के दौरान चीजें करनी हैं, उन सबको ट्रैनिंग दी जा रही है और सभी कार्यकर्ता उत्साह में हैं। सब इस बात को जानते हैं कि माननीय मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं तो उसी उत्साह में हम लोग पूरी तैयारी के साथ काम पर लगे हैं।"