Breaking News

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बोले - पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में संकल्प अभियान चलाया जाएगा     |   दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां     |   गांधीनगर: आज से गुजरात विधानसभा का तीन दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू     |   जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता     |  

8 हाई-स्पीड रोड कॉरिडोर परियोजनाओं को मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार (2 अगस्त) को  कैबिनेट की बैठक रखी गई थी. जिसमें देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत बनाने के लिए फैसला लिया गया है. जिसके तहत देश में 50,655 करोड़ रुपये की लागत से 936 किलोमीटर लंबी आठ नेशनल हाई स्पीड रोड कॉरिडोर परियोजनाओं को मंजूरी मिल गई है. ये सभी कॉरिडोर लोगों के लिए काफी मददगार रहेंगे क्योंकि ये लोगों के समय के साथ बल्कि ईंधन खर्च की बचत करेंगे.

बता दें कि इन सभी 8 नए कॉरिडोर से रायपुर-रांची,आगरा-ग्वालियर, कानपुर-लखनऊ, खड़गपुर-मोरेग्राम, अहमदाबाद, अयोध्या, पुणे, नाशिक, और गुवाहाटी को फायदा मिलेगा. सरकार के मुताबिक दावा किया गया है कि ये प्रोजेक्ट बराबर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी पैदा करेंगे.