Breaking News

यूपी BJP अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी     |   ट्रंप, क्लिंटन और बिल गेट्स के साथ Jeffrey Epstein, 19 नई तस्वीरें जारी     |   दिल्ली: कालकाजी में एक ही परिवार के तीन लोग फांसी पर लटके मिले     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू होगा     |   महाराष्ट्र के बीड में मंजरसुम्बा घाट पर डीजल टैंकर में जबरदस्त धमाका हुआ     |  

UP: नोएडा में चाकू मारकर महिला की हत्या, दो गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के नोएडा में सर्फाबाद गांव में महिला सोनिया की हत्या उसके जेठ ने चाकू से गोदकर की। ये जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी। घटना सर्फाबाद इलाके की है। पुलिस ने पीड़िता के पति समेत आरोपित को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमें सुबह 5.30 बजे सूचना मिली कि सर्फाबाद इलाके में महिला को चाकू मार दिया गया है। महिला को उसके जेठ ने चाकू मारा था।" उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है और मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और आगे की जांच जारी है।