Breaking News

महाराष्ट्र के नेताओं से मिलेंगे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी, चुनाव तैयारियों पर होगी चर्चा     |   आज पूरे हो रहे इमरजेंसी के 50 साल, कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है बीजेपी     |   आज लोकसभा स्पीकर कैंडिडेट का प्रस्ताव रखेंगे पीएम मोदी     |   इजरायल-हमास युद्ध में अब तक 37,626 फिलिस्तीनी नागरिकों की हुई मौत     |   श्रीलंका की नौसेना ने 10 मछुआरों को किया गिरफ्तार, नाव भी जब्त की     |  

Punjab: फगवाड़ा में ट्रैक्टर रेस में तीन लोग घायल, चार लोग गिरफ्तार

पंजाब के फगवाड़ा में अवैध ट्रैक्टर रेस में तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी जसप्रीत सिंह ने कहा, "हमें सूचना मिली थी कि यहां ट्रैक्टर रेस चल रही थी। इस वजह से ये दुर्घटना हुई। हम मौके पर पहुंचे और चार लोगों को गिरफ्तार किया तथा तीन ट्रैक्टर जब्त किए।"

उन्होंने बताया कि घटना में तीन युवक घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई।