Breaking News

दिल्ली शराब घोटाला: ED ने 8वीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की     |   NEET मामले में CBI ने दो और आरोपियों को हजारीबाग से गिरफ्तार किया     |   दिल्ली एयरपोर्ट हादसा: AAP ने केंद्र सरकार के सभी बुनियादी ढांचे के निर्माणों की CBI जांच की मांग की     |   मनोज आहूजा को नियुक्त किया गया ओडिशा का नया मुख्य सचिव     |   दिल्ली बर्गर किंग शूटआउट: एक आरोपी अरेस्ट, तीन की तलाश में जुटी पुलिस     |  

केरल के इडुक्की में खतरों से खेलते हैं गांव वाले, नदी पर सरकंडों से बने पुल का करते हैं इस्तेमाल

केरल में इडुक्की जिले के मनकुलम ग्राम पंचायत के लोग हर रोज खतरों का सामना कर रहे हैं। गांव से होकर बहने वाली कटार नदी को पार करने के लिए उन्हें इस खतरनाक कच्चे पुल को पार करना होता है। 

पुल बांस के सरकंडों से बना है। बच्चों को रोज इसी पुल से होकर स्कूल जाना पड़ता है। कुछ साल पहले बाढ़ से नदी पर बने दो पुल बह गए थे। तब से लोग बच्चों का हाथ पकड़कर उन्हें पुल पार कराते हैं।

गांव वालों का कहना है कि पक्का पुल बनाने के लिए फंड मिल चुका है बावजूद इसके प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।