Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

छत्तीसगढ़ में पति के दाह संस्कार के बाद पत्नी लापता, ग्रामीणों को सती होने की आशंका

रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम चिटकाकानी में अजीबों-गरीब घटना सामने आई है। कैंसर पीड़ित पति की मौत के बाद पत्नी घर से गायब है। अचरज की बात यह भी है कि पति का स्वजनों ने जहां दाह संस्कार किया है उसी जगह पर पत्नी की साड़ी, चश्मा व अन्य सामान रखा हुआ मिला है। 

जिले के लोगों को पत्नी का पति के साथ सती होने की आशंका है, इसे लेकर तरह-तरह की बातें हो रही है। अब तक महिला की खोज खबर नहीं मिली है।