Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

टीचर रिक्रूटमेंट बोर्ड ने जारी किया 2222 ग्रेजुएट टीचर और BRTE भर्ती नोटिफिकेशन

सरकारी शिक्षक भर्ती के मौकों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। तमिलनाडु के स्कूल एजुकेशन तथा अन्य डिपार्टमेंट्स में तमिलनाडु स्कूल एजुकेशनल सबोर्डिनेट सर्विस के अंतर्गत ग्रेजुएट टीचर और ब्लॉक रिसोर्स टीचर एजुकेटर्स (BRTE) के 2 हजार के अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन टीचर रिक्रूटमेंट बोर्ड ने जारी किया है। बोर्ड द्वारा आज यानी बुधवार, 25 अक्टूबर को जारी TN TRB नोटिफिकेशन 2023 के मुताबिक ग्रेजुएट टीचर और बीआरटीई के कुल 2222 पदों पर भर्ती की जानी है, इनमें 2028 करेंट वेकेंसी और 194 शॉर्टफॉल वेकेंसी हैं।

तमिलनाडु ग्रेजुएट टीचर और बीआरटीई के लिए जारी टीआरबी नोटिफिकेशन 2023 के दिए गए शेड्यूल के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू होगी, जो कि पूरे माह के दौरान यानी 30 नवंबर तक जारी रहेगी। इसके बाद, आवेदन किए कैंडिडेट्स के लिए फर्स्ट राउंड में ओएमआर आधिकारित परीक्षा का आयोजन 7 जनवरी 2024 को किया जाएगा।