Breaking News

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से कमर्शियल उड़ानें शुरू होंगी, मंजूरी मिली     |   पंजाब विधानसभा स्पीकर ने CM मान का डोप टेस्ट कराने की कांग्रेस की मांग खारिज की     |   जाब CM भगवंत मान ने कर्मचारियों के मिनिमम वेज में 15 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया     |   पंजाब: ‘कांग्रेस वॉकआउट के बहाने ढूंढ रही’, लेबर डे पर विधानसभा में बोले CM मान     |   भारत का पहला मल्टी-लेन फ्री फ्लो बैरियर सिस्टम गुजरात में चोर्यासी टोल पर लॉन्च     |  

RR vs PBKS: राजस्थान की लगातार चौथी हार, पंजाब ने भी धोया

RR vs PBKS: पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हरा दिया है. इस लो-स्कोरिंग मैच में RR ने पहले खेलते हुए 144 रन बनाए थे. राजस्थान की पारी लड़खड़ा रही थी, लेकिन मिडिल ओवरों में रियान पराग और रविंचंद्रन अश्विन की 50 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी ने पंजाब के सामने 145 रन का टारगेट सेट करने में अहम योगदान दिया. 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान सैम कर्रन ने बनाए, जिनके बल्ले से 41 गेंद में 63 रन की पारी निकली. इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के भी लगाया.

उनकी जितेश शर्मा के साथ 63 रन की पार्टनरशिप हुई, जिन्होंने 20 गेंद में 22 रन बनाए. RR की ओर से आवेश खान और युजवेंद्र चहल ने दो-दो विकेट लिए. ये आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स की लगातार चौथी हार रही.