Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

जम्मू में पुल का हिस्सा गिरा, मलबे में दबे मजदूर, रेस्क्यू जारी

जम्मू के बंतालाब इलाके में शुक्रवार को निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिर गया, जिससे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। पूर्व सरपंच राजदेव सिंह के अनुसार, कुल 6 मजदूर मलबे में फंसे थे, जिनमें से 2 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 4 मजदूर अभी भी फंसे हुए हैं। घटना के बाद मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें पहुंच गई हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।

बीजेपी विधायक श्यामलाल शर्मा ने बताया कि यह पुराना पुल है, जिसकी नींव को मजबूत करने का काम चल रहा था। खुदाई के दौरान ऊपर से वाहन गुजरने की वजह से कंपन हुआ, जिससे यह हादसा हो सकता है। फिलहाल, बचाव अभियान जारी है और फंसे हुए मजदूरों को जल्द निकालने की कोशिश की जा रही है।