Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और आंधी का अनुमान, दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी

New Delhi: गर्मी से तप रहे देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिल सकती है। गुरुवार को कुछ इलाकों में हुई बारिश और गरज के साथ पड़े छीटों से पारा नीचे आ गया। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले कुछ दिनों तक देश के कई इलाकों में हालात ऐसे ही बने रहेंगे।

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर और पड़ोसी राज्यों में भी इसी तरह की स्थिति के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को इस इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। मौसम में बदलाव के चलते, उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में आने वाले दिनों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री कम रहने की संभावना है।

मई में मौसम विभाग ने देश में सामान्य से ज्यादा बारिश होने का अनुमान लगाया है।