Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

IPL 2026: हैदराबाद की टीम में शामिल हुए आर एस अंबरीश, चोटिल शिवम मावी की लेंगे जगह

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को चोटिल खिलाड़ी शिवम माही की जगह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी मैचों के लिए आर एस अंबरीश को अपनी टीम में शामिल किया। आईपीएल ने एक बयान में कहा, ‘‘दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज मावी ग्रोइन चोट के कारण इस सत्र से बाहर हो गए हैं।’’

ऑलराउंडर अंबरीश इस साल की शुरुआत में विश्व कप जीतने वाली भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा थे। वह इस टूर्नामेंट में भारतीय अंडर-19 के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे जिसमें उनके नाम 11 विकेट थे। अंबरीश दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज और बाएं हाथ के बल्लेबाज़ हैं। वह सनराइजर्स हैदराबाद में 30 लाख रुपये में शामिल होंगे।