Breaking News

जनगणना 2027 के प्रथम चरण के प्रश्नावली की अधिसूचना जारी     |   गृह मंत्री अमित शाह बोले- झारखंड में 1 करोड़ का इनामी नक्सली ​​पतिराम मांझी ढेर     |   PM नरेंद्र मोदी ने डोडा हादसे पर दुख जताया, ‘हमने अपने बहादुर जवानों को खो दिया’     |   प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डायरेक्टर राहुल नवीन आधिकारिक दौरे पर कोलकाता पहुंचे     |   शिक्षा मंत्रालय ने IIT कानपुर स्टूडेंट्स सुसाइड मामलों की जांच के लिए कमेटी गठित की     |  

SL vs NED: श्रीलंका से लखनऊ के इकाना में भिड़ेगी नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था बड़ा उलटफेर

CWC 2023: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप में ऐतिहासिक जीत से जोश में आई नीदरलैंड क्रिकेट टीम श्रीलंका का सामना करने के लिए बुधवार को लखनऊ पहुंची। जिस टीम ने बारिश से प्रभावित मैच में एचपीसीए स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को चौंका दिया, वो अब इकाना स्टेडियम में लंका की टीम का सामना करने के लिए तैयार है।

दुनिया की दिग्गज टीमों में से एक दक्षिण अफ्रीका की 38 रनों से हार नीदरलैंड की पहली जीत है। स्कॉट एडवर्ड्स की टीम की अफ्रीका पर जीत उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पिछले दो मैचों में भी नीदरलैंड ने दमखम दिखाया था।

अब मनोबल बढ़ाने वाली जीत के साथ टीम का हौसला बढ़ा है। अंक तालिका में सबसे नीचे चल रही श्रीलंका के खिलाफ नीदरलैंड जोरदार हमला बोलना चाहेगी। डच शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे डबल हेडर मुकाबले में श्रीलंका से खेलेंगे।