Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

महिला विश्व कप से पहले भारत को झटका, तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी चोटिल

महिला विश्व कप से पहले भारत को करारा झटका लगा है। बृहस्पतिवार को इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी चोटिल हो गईं। इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज एमी जोन्स को आउट करने वाली इस तेज गेंदबाज ने 13वें ओवर में हीथर नाइट की गेंद पर रिटर्न कैच लेने की कोशिश की, लेकिन गेंद अजीब तरीके से उनके बाएं पैर पर लग गई जिसके बाद वो जमीन पर गिर गईं।

डॉक्टर तुरंत रेड्डी को देखने मैदान पर पहुंचे और शुरुआत में उन्हें मैदान से बाहर चलने में मदद करने की कोशिश की। पर फिर इस गेंदबाज के लिए व्हीलचेयर मंगवाई गई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कहा कि रेड्डी के विश्व कप में हिस्सा लेने पर ‘स्पष्टता का इंतजार’ है।

भारतीय टीम को उम्मीद है कि रेड्डी की चोट गंभीर नहीं होगी, क्योंकि वे टीम के तेज गेंदबाजी विभाग का अहम हिस्सा हैं। भारत अपने अभियान की शुरुआत 30 सितंबर को गुवाहाटी में टूर्नामेंट के पहले दिन सह मेजबान श्रीलंका के खिलाफ करेगा।