Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

PM मोदी 15 अक्टूबर को बिहार में BJP कार्यकर्ताओं से करेंगे बातचीत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यकर्ताओं के साथ एक संवाद सत्र के साथ बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह 15 अक्टूबर को ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ पहल के तहत बीजेपी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे।

मोदी ने कहा, ‘‘बिहार में बीजेपी-राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की जीत सुनिश्चित करने के लिए हमारे समर्पित कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ काम कर रहे हैं। मुझे 15 अक्टूबर को ऐसे ही कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मेरा आग्रह है… आप सभी ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान से जुड़ें और अपने सुझाव आज ही साझा करें।’’ बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में छह नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी।