Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

Noida: एस्टर क्रिकेट एकेडमी ने एसएस नालंदा को हराया, सचिन भाटी बने मैन ऑफ द मैच

Noida: 25वें कैप्टन शशिकांत शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए तीसरे और ओपन वर्ग के मैच नंबर 12 और अंतिम लीग मैच में एस्टर क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसएस नालंदा को 50 रनों से पराजित किया।

टॉस जीतकर एस्टर क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 15 ओवर में 4 विकेट खोकर 171 रन बनाए। टीम की ओर से सचिन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली। वहीं अर्जुन ने नाबाद 48 रन (27 गेंदों) का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस.एस. नालंदा की टीम निर्धारित 15 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 121 रन ही बना सकी। टीम के लिए सैंडी ने 16 गेंदों पर 44 रन और आदर्श ने 18 गेंदों पर 20 रन बनाए।

एस्टर क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्पर्श ने 3 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट, अनिकेत ने 3 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट और कनिष्क ने 2 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।

मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए सचिन भाटी को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि फाइटर ऑफ़ द मैच सैंडी को मिला। कल 14 अक्टूबर को दोनों सेमी फाइनल खेले जाएँगे पहला मैच 8:30 बजे से एस्टर स्कूल एवं नोएडा वॉरियर्स तथा दूसरा सेमाइफ़ाइनल 11:30 बजे से पायनियर क्रिकेट क्लब एवं खुर्रेट इलेवन के बीच खेला जाएगा।

आज के हुए मैचों के दौरान मुख्य रूप से फ्यूचर विलेज के एम डी अमर झा एवं आयोजन समिति के सुभाष शर्मा, अतुल गौड़, एस के सरीन, आर के शर्मा, अमन भारद्वाज, संतोष पांडु, विक्रांत शर्मा, अश्वनी शर्मा, सुधीश चौधरी, राजेन्द्र सिंह आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।