Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

Noida: रोमांचक मुकाबले में खुर्राट XI की जीत, मॉलिक्यूल्स इंडिया को 7 विकेट से हराया

Noida: 25वें कैप्टन शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के ओपन वर्ग में खेले गए रोमांचक मुकाबले में खुर्राट XI ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मॉलिक्यूल्स इंडिया को 7 विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर खुर्राट XI ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मॉलिक्यूल्स इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर में 10विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए। टीम की ओर से हनी खारी ने 33 रन बनाए, जबकि शिवम शर्मा ने 23 रनों की उपयोगी पारी खेली।

जवाब में खुर्राट XI ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को मात्र 10.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की ओर से लखन ने नाबाद 34 रनों की मैच विजयी पारी खेली। वहीं संदीप ने 34 और अभिषेक ने 25 रनों का योगदान दिया।

गेंदबाजी में खुर्राट XI के अक्षय त्यागी और आत्रेय त्रिपाठी ने शानदार प्रदर्शन किया। अक्षय त्यागी को उनके उम्दा प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। फाइटर ऑफ़ द मैच के लिए हनी खारी को सम्मानित किया गया।

खुर्राट XI की इस जीत के साथ टीम ने टूर्नामेंट में अपने अभियान को और मजबूत कर लिया है। दर्शकों ने पूरे मैच में रोमांचक क्रिकेट का आनंद उठाया।