Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

Noida: हाई-स्कोरिंग मुकाबले में पायनियर क्रिकेट क्लब की जीत, NRF XI को 99 रनों से हराया

नोएडा: 25वें कैप्टन शशिकांत शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के ओपन वर्ग में खेले गए आज के दूसरे हाई-स्कोरिंग मुकाबले में पायनियर क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एनआरएफ इलेवन को 99 रनों से पराजित किया।

टॉस जीतकर पायनियर क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 15 ओवर में 5 विकेट पर 209 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सत्यम ने मात्र 33 गेंदों पर विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 90 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं मनीष ने 48 और यश ने 38 रनों का योगदान दिया।

जवाब में एन आर  एफ की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 180/5 रन ही बना सकी और मैच 29रनों से हार गई। टीम की ओर से केशव ने 45 गेंदों पर शानदार 96 रन बनाए, जबकि सार्थक पाल ने 13 गेंदों पर नाबाद 29 रनों की पारी खेली।

गेंदबाजी में पायनियर क्रिकेट क्लब के दिनेश और सत्यम ने 2-2 विकेट हासिल किए और विरोधी बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए सत्यम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जबकि केशव को फाइटर ऑफ़ द मैच के लिए सम्मानित किया गया।

इस जीत के साथ पायनियर क्रिकेट क्लब ने टूर्नामेंट में अपनी जगह सेमी फाइनल मे बना ली।